सिटी पोस्ट लाइव
जहानाबाद। जिले के सेंधवा गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ज्ञान, सत्ता और संपन्नता का केंद्र रहा है मगध
अपने संबोधन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मगध के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और भारत के तेजी से विकसित होते राष्ट्र के रूप में उभरने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही मगध ज्ञान, सत्ता और संपन्नता का केंद्र रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत भी आर्थिक और सामाजिक प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

महाभारत प्रसंग और बिरंच का भी किया उल्लेख
अपने भाषण के दौरान उन्होंने महाभारत के युधिष्ठिर और यश संवाद का जिक्र किया और मगध की विशेष व्यंजन बिरंच का भी उल्लेख किया। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि इतने समय मगध क्षेत्र में बिताने के बावजूद बिरंच का स्वाद नहीं ले पाए, जिससे वहां मौजूद श्रोता ठहाके लगाने लगे और जोरदार तालियों से उनका अभिवादन किया।

क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
समारोह के दौरान उपराज्यपाल ने सेंधवा गांव में करीब एक घंटा बिताया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उनके दौरे से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा, और उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।