सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो । सी.बी.एस.ई नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रदशर्नी 2024-25 में भाग लेने के लिए चिन्मय विद्यालय की टीम दिल्ली रवाना हो गई है। एमिटी इंटरनेशनल स्कुल गुरुग्राम, हरियाण के तत्वाधान में सीबीएसई द्वारा अयोजीत तीन दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदशर्नी में चिन्मय विद्यालय बोकारो की चार सदस्यों की टीम व दो स्कॉट टीचर के साथ दिल्ली रवाना हो गई। अव्यान नारायण कश्यप, केशव अग्रवाल, आकर्षिता झा, आस्था शूक्ला के साथ दो अनुभवी शिक्षक श्रेया गुप्ता एवं शुभम कुमार गुप्ता भी टीम में शामिल हैं।
ज्ञात हो की 22 एवं 23 नवबंर को दिल्ली पब्लिक स्कुल, राँची में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय सीबीएसई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदशर्नी में चिन्मय विद्यालय की टीम थी। दोनो वर्गो सीनियर एंव जुनियर केटेगरी में प्रथम आयी थी। प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा की विद्यार्थियों ने अपनी कुशल ज्ञान-कौशल से लगातार परिश्रम से इस उपलब्धि को प्राप्त किया है। बच्चों ने बहुत मेहनत से क्षेत्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए हैं।
सभी बच्चों के साथ शिक्षकों के कुशल मार्ग दर्शन के कारण बच्चों में आत्म विश्वास काफी बढा है और उन्होंने ये सफलता प्राप्त किया और दोनों ही वर्गो में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रर्दशनी के चयनीत हुई विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को उसकी जिज्ञासा एवं जरुरत के अनुसार सभी सुविधा उपलब्ध कराई गई। हमें पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर चिन्मय विद्यालय, बोकारो की टीम अभूतपर्व सफलता हासिल करेगी एवं बोकारो तथा झारखंड का नाम रौशन करेगी।
इस शानदार सफलता पर आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, अध्यक्ष बिश्वरुप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर एन मल्लिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, उप-प्राचार्य नरमेन्द्र कुमार एवं शिक्षकों ने ढेरों शुभकामनाएँ दी एवं उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।