नक्सली संगठन के सुप्रीमो राजेश सिंह गिरफ्तार, हथियार बरामद

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
लातेहार ।
पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के कुख्यात सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ टुला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुमार गौरव ने पुलिस मुख्यालय मं आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पर थर्ड रेल लाइन निर्माण कंपनी के संवेदक विकास तिवारी से लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। घटना जानकारी 27 जनवरी की दोपहर 2:30 बजे आरोपी ने व्हाट्सएप वीडीओ कॉल कर हथियार दिखाते हुए संवेदक से लेवी की मांग की।

संवेदक की शिकायत पर लातेहार थाना में कांड संख्या 26/2025 बीएनएस की 308(2)/308 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। छापामारी टीम ने पेशेवर तरीके से जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राजेश की निशानदेही पर उसके पास से नाइन एमएम का देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। आरोपी ने कई अन्य नक्सली वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Share This Article