जमुई में हिंदू स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, इंटरनेट सेवा दो दिन के लिए बंद

41 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज, 9 गिरफ्तार

Rahul
By Rahul
  • गांव में भारी पुलिस बल तैनात, पूरा गांव छावनी में तब्दील

सिटी पोस्ट लाइव

जमुई। जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में हिंदू स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और रोड़ेबाजी की। इस हमले में संगठन के कार्यकर्ता नीतीश कुमार समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 41 लोगों को नामजद आरोपित किया और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

जमुई की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और एसपी मदन कुमार आनंद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हनुमान चालीसा पाठ कर लौट रहे एक समुदाय के लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला किया, जिसके कारण कुछ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नारेबाजी और बिना अनुमति के भीड़ जुटाने के आरोप में दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

धार्मिक कार्यक्रम से लौटते श्रद्धालुओं पर पथराव, एक गंभीर

जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में रविवार की शाम धार्मिक संगठन के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें 10 से ज्यादा से अधिक धार्मिक संगठन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद करवा दिया है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को दोषी बता रहे हैं।

इंटरनेट सेवा बंद कर दी

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

10 से अधिक युवक घायल हाे गए

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हाे गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share This Article