पुलिस ने बरामद किया युवक का शव, हत्या की आशंका

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
चतरा :
पुलिस ने शहर से सटे पुरैनियां तालाब के समीप मंदिर के पास से एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है। गुरूवार सुबह यहां एक शव होने की सूचना के बाद सदर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान दीभा मोहल्ला बढ़ई टोला निवासी छोटू राणा के रूप में हुई है। वह हाल में ही ओडिशा से चतरा लौटा था। पुलिस यहां पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजी है। मृतक के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।

लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंकी गई है। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना से संबंधित कोई सुराग अबतक पुलिस को नहीं मिला है। मृतक के पास से उसका मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस घटना से संबंधित हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Share This Article