सुबह-सुबह राजभवन पहुंचे तेजस्वी यादव, राज्यपाल से बोले- एक धर्म विशेष को टारगेट कर रही पुलिस

बिहार में गिरती कानून व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सुबह-सुबह राजभवन पहुंच गए। तेजस्वी यादव ने राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान से मुलाकात की। तेजस्वी ने राज्यपाल को बताया कि बिहार में पुलिस एक धर्म विशेष के लोगों को टारगेट कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल से मुलाकात में विधि व्यवस्था की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार में देख लीजिए। क्या हालत है।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मधुबनी में एक धर्म को टारगेट कर पुलिस ने मारपीट की और इसके बाद कोई कार्रवाई डीएसपी पर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मधुबनी में लगातार इस तरह की घटना हुई है। राजकुमार झा सहित दो लोगों की हत्या हुई। उस मामले में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लगातार सभी लोगों के साथ वहां पुलिस का रवैया बहुत ही खतरनाक है, लेकिन कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई। हमने राजपाल का ध्यान आकर्षित किया है।

पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं और आज बिहार असुरक्षित हाथों में है। मुख्यमंत्री मौन हैं। मुख्यमंत्री का बयान देख लीजिए। मुख्यमंत्री की हरकत देख लीजिए तो यही लग रहा है कि बिहार असुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री एनके नहीं है आज बिहार के मुख्यमंत्री डीके हैं।

तेजस्वी ने कहा कि जो भाजपा से जदयू में आया उसे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है नीतीश कुमार ही क्रेडिट लें, लेकिन हम लोग जब सरकार में थे, तो हम ही लोगों की वजह से ये नौकरियां आई। हमें क्रेडिट नहीं चाहिए। हमें क्रेडिट से कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार ही क्रेडिट लें लेकिन लोगों को नौकरी दें।

दिल्ली चुनाव पर उन्होंने कहा कि हम यही कहेंगे कि जिन्होंने काम किया उनको अब वोट दीजिए जो झगड़ा समाज में लगाते हैं उन्हें वोट मत दीजिए। राहुल गांधी के आज के पटना दौरे पर कहा कि कार्यक्रम में वे आ रहे हैं अच्छी बात है।

Share This Article