प्रगति यात्रा: सीएम नीतीश कुमार आज यात्रा के लिए जमुई होंगे रवाना

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत जमुई पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे वे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 890 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जमुई को नए प्रोजेक्ट्स का तोहफा मिलेगा, जिससे शहर का विकास नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। नीतीश कुमार जमुई में महिला थाना का उद्घाटन करेंगे, जिससे महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और सशक्त होगी।

मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और जीविका दीदियों से मुलाकात कर उनके कामकाज को करीब से देखेंगे। यह बातचीत महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। नीतीश कुमार जमुई के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। अधिकारियों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों की प्रगति पर समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री जमुई के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं, जो जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बड़ी समीक्षा बैठक होगी, जिसमें अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यहां वे योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे और जरूरी निर्देश देंगे। इस यात्रा से जमुई को नई सौगात मिलेगी और क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। जनता को मुख्यमंत्री की इस यात्रा से कई उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री शाम में पटना लौट आएंगे, लेकिन जमुई के लिए यह दिन विकास के नए दौर की शुरुआत साबित होगा।

Share This Article