सिटी पोस्ट लाइव
बाढ़: बिहार के पटना जिले के बाढ़ में सुबह करीब 7:28 बजे बाढ़ के पास मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गया। किसी भी चीज की हताहत होने की खब़र नहीं है। यह घटना मिल्की चक के पास बताया जा रहा है। यहां एक मालगाड़ी चलते-चलते अचानक दो हिस्सों में बंट गई, जिससे हड़कंप मच गया। दरअसल यह घटना बाढ़ के पास सुबह सुबह करीब प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पर मालगाड़ी के कपलिंग का हुक खुल गया और बोगियां अलग हो गईं। मालगाड़ी के आधे हिस्से के इंजन से कुछ दूर चलने के बाद बोगियां अलग हो गईं, जिससे स्थिति बेहद असामान्य हो गई।
स्टेशन मास्टर मृत्युंजय कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हुक लगाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया था। इस घटना के कारण लगभग एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गया। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी का आधे हिस्से के इंजन से कुछ दूर चलने के बाद बोगियां से अलग हो गई थी। हालांकि, समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
स्टेशन मास्टर मृत्युंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हुक को सही कर मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दुर्घटना के कारण करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने से यात्री परेशान हुए, लेकिन हुक लगाने के बाद मालगाड़ी को फिर से चलाया गया और यातायात सामान्य हो गया।