मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, कैमूर को मिलेगी 345 करोड़ की सौगात

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव  

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत कैमूर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 10:00 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और वहां 345 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 79 नई योजनाओं का शिलान्यास और 90 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे अघोर प्रखंड में डिग्री कॉलेज, सोन नदी पर लिंक परियोजना, मोहनिया में मेडिकल कॉलेज और मोहनिया बाईपास निर्माण की घोषणा करेंगे। यह योजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। 

 मुख्यमंत्री शहर का भ्रमण करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे, स्कूली बच्चों से मिलेंगे और जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। यह दौरा सिर्फ योजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मुख्यमंत्री स्थानीय जनता की समस्याओं को भी सुनेंगे और उनके समाधान के निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में भाग लेंगे, जिसमें कई विभागों के सचिव और अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में कैमूर में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान किया जाएगा। अपने व्यस्त कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे कैमूर से पटना लौट आएंगे। इस प्रगति यात्रा से कैमूर में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। 

Share This Article