City Post Live
NEWS 24x7

CM नीतीश ने किया रावण वध, हनुमान की एंट्री से बदल गया माहौल.

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव :   शनिवार शाम को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीर चलाकर रावण का वध किया. बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर्व पर गांधी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे.

इस बार का रावण दहन का आयोजन खास रहा, क्योंकि रावण दहन से पहले हनुमान की क्रेन से दमदार एंट्री हुई.हनुमान की एंट्री होते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला,मंच पर एंट्री लेने के बाद हनुमान ने प्रतीकात्मक रूप से लंका दहन किया, लोगों का उत्साह और बढ़ गया. इस बार गांधी मैदान में बिहार का सबसे ऊंचा 80 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था. इस बार का रावण खास तौर पर मैथिली लुक में नजर आया. रावण के इस अनोखे रूप ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.