विकास मित्रों के क्षमता वर्धन कार्यक्रम में बापू सभागार पहुंचे CM नीतीश, संत रविदास को किया याद

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ-साथ कई कई मंत्री रहे मौजूद

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू सभागार में पहुंचे, जहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा विकास मित्रों के क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री, जनक राम, संतोष सुमन, रत्नेश सदा, विभाग के सचिव और पूरे बिहार से आए विकास मित्र उपस्थित थे।

संत रविदास जयंती पर श्रद्धांजलि

संत रविदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ-साथ सभी मंत्रियों ने संत रविदास के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों का खूब हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने वंचित वर्ग के विकास के लिए कई कार्य किये हैं और यह सरकार आगे भी ऐसे कार्य करती रहेगी। उन्होंने संत रविदास को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई थी, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सभी वर्गों के लिए किया कामः मुख्यमंत्री

  • उनकी सरकार ने शुरू से ही सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है।
  • वंचित वर्गों को मुख्यधारा में जोड़ने के प्रयास किए गए।
  • 2009 में विकास मिशन की शुरुआत हुई और आज 9000 से ज्यादा विकास मित्र इससे जुड़े हैं।
  • 2018 में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए रीड की व्यवस्था की गई।
  • इन वर्गों के छात्रों के लिए छात्रावासों का निर्माण कराया गया।
  • केंद्र सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
  • 2005 से पहले लोग शाम में बाहर निकलने से डरते थे, लेकिन आज वे निश्चिंत होकर घूम सकते हैं।
  • अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां कमी हो, उसे जल्द पूरा किया जाए।

दलितों के उत्थान के लिए आगे भी करते रहेंगे काम : अशोक चौधरी

  • संत रविदास जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है।
  • बिहार में नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति और जनजाति विभाग का गठन किया, जो पहले कभी नहीं हुआ था।
  • उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

समाज में भेदभाव और वैमनस्य फैलाने वालों से सतर्क रहेंः नित्यानंद राय

  • नित्यानंद राय ने संत रविदास को नमन करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने उनके अनुयायियों को सम्मान दिया है।
  • उन्होंने लोगों को आगाह किया कि कुछ लोग समाज में भेदभाव और वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे सतर्क रहने की जरूरत है।
  • संत रविदास ने समाज को जोड़ने का काम किया और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

बिहार को आगे बढ़ाने का लक्ष्य : विजय सिन्हा

  • विजय सिन्हा ने कहा कि संत रविदास ने आपसी सद्भाव और समानता का संदेश दिया था।
  • प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उसी राह पर चल रहे हैं।
  • कुछ लोग समाज में भेदभाव फैला रहे हैं, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है, जो प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने के अनुरूप है।

अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार : सम्राट चौधरी

  • सम्राट चौधरी ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।
  • उन्हीं के मार्ग पर चलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
  • पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई विकास कार्य किए गए हैं और यह आगे भी जारी रहेंगे।
  • बिहार में डबल इंजन की सरकार है, जो अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
Share This Article