प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत

रोहतास में हुई दिल दहलाने वाली घटना

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

रोहतास: रोहतास जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली, यह घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की बताई जा रही है।

दोनों रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद रोहतास एसपी रौशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। बताया जाता है कि लड़की तकिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी और कुछ ही दूरी पर लड़का भी किराए के मकान में रहकर पढ़ाई किया करता था।

वहीं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी है। जानकारी के अनुसार लड़के ने लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद लड़के ने भी खुद को गोली मार ली जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article