सिटी पोस्ट लाइव
पटना: बिहार में आज शाम चार बजे मंत्रिमंडल विस्तार होगा। कैबिनेट विस्तार से पहले राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफ़ा दे दिया है। दिलीप जायसवाल ने अपना इस्तीफ़ा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने दिलीप जायसवाल के इस्तीफ़े को मंज़ूर कर लिया है। बिहार में आज सात मंत्री शपथ लेंगे।
संजय सरावगी और सुनील कुमार आज शाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। कृष्ण कुमार मंटू पटेल भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। जीवेश कुमार भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजू कुमार सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। जदयू से एक और बीजेपी से छह विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। मोती लाल प्रसाद और विजय कुमार मंडल भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय कुमार मंडल भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजू सिंह मुजफ्फरपुर के साहबेगंज से विधायक हैं। वीआईपी छोड़कर बीजेपी में आए हैं। विजय कुमार मंडल अररिया के सिकटी सीट से बीजेपी विधायक हैं। पांच बार विधायक रह चुके हैं।
संजय सरावगी दरभंंगा से बीजेपी के विधायक हैं। लगातार चार बार से विधायक हैं। जीवेश मिश्रा जाले सीट से विधायक हैं। बता दें कि बिहार कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ आज राजभवन पहुंचे।
बताया जा रहा है कि आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट लेकर वे राजभवन पहुंचे हैं। आज राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफ़ा देने के बाद कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर चलती है, इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि वे मंत्री का पद छोड़ देंगे और पार्टी अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगे।