बिहार प्रशासनिक सेवा के 70 अफसरों का तबादला.

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार प्रशासनिक सेवा के 70 अफसरों का तबादला किया गया है. दस जिलों के जिला परिवहन अधिकारियों को भी स्थानांतरित कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा  शनिवार को जारी  अधिसूचना के अनुसार विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात अरुण कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात किया गया है.बिहार लोक सेवा आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात मनोज कुमार चौधरी को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना में सचिव के रूप में पदस्थापि्त किया गया है.

 

जिला परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय राजेश कुमार सिंह को अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधुबनी, डीटीओ भोजपुर जयप्रकाश नारायण को अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, औरंगाबाद जिला परिवहन अधिकारी दरभंगा राजेश कुमार को अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कैमूर, जिला परिवहन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण प्रमोद कुमार को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी लखीसराय स्थातंतरित किया गया है.

 

गोपालगंज के डीटीओ मनोज कुमार रजक को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशनगंज, जहानाबाद के डीटीओ मनोज कुमार को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिवहर, डीटीओ खगड़िया मनीष कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरवल नियुक्त किया गया है.इसके अलावा, डीटीओ नवादा अनुराग कौशल सिंह को विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग, जिला परिवहन पदाधिकारी सीतामढ़ी रवींद्र नाथ गुप्ता को उप सचिव वित्त विभाग और डीटीओ समस्तीपुर को विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सामान्य प्रशासन बनाया गया है.

 

अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण अरवल स्वप्निल को डीटीओ सीतामढ़ी बनाया गया है.  पटना में तैनात  वरीय उप समाहर्ता, पूर्वी चंपारण पूजा कुमारी को पटना में वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है. अपर अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर अर्शी शाहीन को वरीय उप समाहर्ता पटना बनाया गया.वरीय उप समाहर्ता समस्तीपुर अमृता प्रीतम को ओएसडी कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, अपर अनुमंडलाधिकारी सुमन कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है. वरीय उप समाहर्ता गया, आरुप को शिक्षा विभाग में ओएसडी बनाया गया है.कल्याण, निदेशक प्रशांत कुमार सीएच को बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Bihar Trasfer