JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन,98 नामों की लिस्ट जारी.

सिटी पोस्ट लाइव :JDU के राष्ट्रिय कार्यकारिणी का गठन हो गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की. सूची में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 98 सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परामर्श पर नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है..जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सूची में पहले नंबर पर नाम है. दूसरे नंबर पर वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नाम है. इसके बाद उपाध्यक्ष पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल का नाम है.

पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केसी त्यागी विशेष सलाहकार सह मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं. सांसद आलोक कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं. कार्यकारिणी में 22 महासचिव और सात सचिव हैं.मंत्री संजय झा, सांसद रामनाथ ठाकुर, गिरिधारी यादव, संतोष कुमार कुशवाहा,चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, पूर्व मंत्री मंत्री रामसेवक सिंह, दशई चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा और पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी महासचिव बनाए गए हैं.

कहकशां परवीन, रामकुमार शर्मा, गुलाम रसूल बलियावी, धनंजय सिंह, विधान पार्षद अफाक अहमद खान, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, पूर्व विधायक राजीव रंजन (प्रवक्ता), कमर आलम, सुनील कुमार, हर्षवर्द्धन सिंह एवं राज मान सिंह भी महासचिव हैं. विद्यासागर निषाद, रवींद्र प्रसाद सिंह, रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल, दयानंद राय एवं संजय कुमार राष्ट्रीय सचिव हैं.

सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह, सरकार के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, जयंत राज, सुनील कुमार, मो. जमा खान एवं रत्नेश सदा के अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है.पार्टी के सभी सांसद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदेन सदस्य बनाए गए हैं. जदयू के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कई पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे.

National Executive of JDU