रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की CM, आज रामलीला मैदान में ली शपथ

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे के  11 दिन बाद आज बीजेपी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर दिया है. रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी . आज यानी 20 फरवरी को वे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली. बता दें यह 27 साल बाद है, जब दिल्ली में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है. राजनीतिक गलियारों में कई नेताओं के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई गईं. लेकिन अंतिम मुहर रेखा गुप्ता के नाम पर ही लगा.रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 


रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं. 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं. रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की.पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं. इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई.

2007 में  रेखा गुप्ता  उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं.2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं.2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं.2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी.रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया. जहां 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों से हराया तो वहीं 2020 में उनकी हार का अंतर 3400 वोट के करीब था. हालांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया.

TAGGED:
Share This Article