सिटी पोस्ट लाइव
नालंदा। भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला इकाई ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 97वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान वक्ताओं ने उनके विचारों और समाज सेवा के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को अपनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मोदी सरकार के 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सफलता को दर्शाता है।

हर मंडल में आयोजित हुआ समर्पण दिवस
जिला अध्यक्ष ने बताया कि नालंदा जिले के सभी मंडलों में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिहारशरीफ नगर दक्षिणी मंडल में अविनाश कुमार के नेतृत्व में भरावपर श्री दुर्गा स्थान संगत में भी श्रद्धांजलि सभा हुई।
कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।